27 जनवरी 2014 - 20:30
ईरानी डिप्लोमेट के हत्यारों को गिरफ़्तार किया जाए।

युनाईटेड नेशन के जनरल सिक्रेटरी ने मांग की है कि ईरान के डिप्लोमेट अबुल क़ासिम असदी के हत्यारों को तत्काल गिरफ़्तार किया जाए।

युनाईटेड नेशन के जनरल सिक्रेटरी ने मांग की है कि ईरान के डिप्लोमेट अबुल क़ासिम असदी के हत्यारों को तत्काल गिरफ़्तार किया जाए।  बान की मून के प्रवक्ता ने कहा है कि जनरल सिक्रेटरी ने इस बारे में ईरानी सरकार तथा शहीद असदी के घरवालों को सांत्वना पेश की है।  उन्होंने हत्यारों को बहुत जल्द गिरफ़्तार किये जाने पर ज़ोर दिया है। ज्ञात रहे कि यमन में इस्लामी रिपब्लिक ईरान के डिप्लोमेट अबुलक़ासिम असदी 18 जनवरी को सशस्त्र आतंकवादियों की फ़ाएरिंग में शहीद हो गए थे।